फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Keep a close watch on active criminals

सक्रिय अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on active criminals
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सक्रिय अपराधियों पर तत्परता से कड़ी नजर रखें। बीट प्रभारी व आरक्षी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में कोई कोताही न बरतें। बाढ़ के दौरान आम जनमानस को बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से जागरूक करें।
विज्ञापन

ये बातें एसपी हेमंत कुटियाल ने गुरुवार को हरैया थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि थाने के सभी बीट प्रभारी व आरक्षी ग्राम प्रहरियों की सहायता से अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। छोटी से छोटी घटनाओं के संबंध में सूचनाओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहें।
विज्ञापन

एसपी ने आरक्षी व मुख्य आरक्षी बैरक, भोजनालय और उसकी साफ-सफाई, मालखाला, मालखाना के रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय व महिला हेल्पडेस्क आदि का निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों की ब्रीफिंग कर थानों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व जन प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर गांवों की अवांछित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और ग्रामीण को पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1075 व ट्विटर से सेवा का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

एसपी ने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से पिस्टल, एसएलआर व रायफल की असेंबलिंग और डिअसेंबलिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed