फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kanhaiya's killers get severe punishment

कन्हैया के हत्यारों को मिले कड़ी सजा

Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya's killers get severe punishment
बलरामपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया की हत्या से नाराज हिंदू युुवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीओ उतरौला के दफ्तर में शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपकर कन्हैया के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

चित्रगुप्त मंदिर उतरौला में बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी दीपक चौधरी ने कहा कि ये घटना दिल दहलाने वाली है। देश में आज भी दुर्दांत आतंकी मौजूद हैं, जिनका सफाया होना चाहिए। आतंकी संगठन देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बैठक को शनि गुप्त, श्रीराम सेन, दीपू कौशल, पवन सोनी, संदीप कुुमार, आयुष जायसवाल आदि ने संबोधित कर कन्हैया के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। फिर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। इसमें मांग की गई कि दोषियों को कठोर सजा देने के साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता और परिवार के सदस्य को नौकरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed