फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kanchan and Maheshwar won the race

Balrampur News: दौड़ में कंचन और महेश्वर ने मारी बाजी

Sun, 05 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kanchan and Maheshwar won the race
बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग की तरफ से छोटा परेड ग्राउंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कंचन व बालक वर्ग में महेश्वर विजयी रहे। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका सब जूनियर में वर्ग कंचन व जूनियर में भाविका ने बाजी मारी। बालक वर्ग के सब जूनियर में महेश्वर, जूनियर में गोलू यादव व सीनियर में विकास कुमार यादव ने अव्वल रहे। 800 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में अंजू यादव व रूबी शेख ने संयुक्त रूप प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में अंजू व जूनियर वर्ग में प्राची शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में निशा पांडेय व जूनियर वर्ग में एन्जल वर्मा ने बाजी मारी। चक्का फेंक बालिका सब जूनियर वर्ग व भाला फेंक में पलक शुक्ला विजेता बनी। बैडमिंटन बालक सब जूनियर वर्ग में देवी प्रसाद, जूनियर में अरहम खान व सीनियर वर्ग में शिवम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में पोषक कुमार की टीम ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को सदर विधायक पल्टूराम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद साेनकर व बीडीओ संजय कुमार ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद हसन कुरैशी, एथलेटिक्स कोच सूरज कुमार, नागेंद्र गिरि व सरकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed