फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Justice given to the victim's family, 50 lakh help

पीड़ित परिवार को मिले न्याय, 50 लाख की मिले सहायता

Sun, 04 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Justice given to the victim's family, 50 lakh help
गैसड़ी (बलरामपुर)। शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ने दलबल के साथ रविवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। देश में बढ़ते अपराध व दुष्कर्म की घटनाओं पर आक्रोश जताया। 48 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार की मांगें पूरी न होने पर महापंचायत व संघर्ष की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह रविवार को पीड़िता के गांव में पहुंचे। मामले में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल अनर्गल बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में अपराध व दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सरकार अपराध रोकने के बजाए झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने मांग किया कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए। घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में यदि 48 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार की इन मांगों को पूरा न किया गया तो शिव सेना महापंचायत कर संघर्ष की रणनीति तय करेगी। पूरे प्रदेश में शिवसैनिक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश सचिव सत्या पंडित, किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी, जिला प्रमुख श्रावस्ती सहदेव प्रसाद मिश्र, जिला प्रमुख बाराबंकी मनोज विद्रोही व जिला प्रमुख बहराइच ठाकुर मनोज सिंह सहित तमाम शिव सैनिक मौजूद रहे।
घटना की हो एसआईटी व सीबीआई जांच
अवध केसरी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गैसड़ी के मझौली गांव में पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजन से मुलाकात की। अवध केसरी सेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह व प्रदेश सचिव ठाकुर नील सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में राजनैतिक दल राजनीतिक गोटियां सेंकना बंद करें।
हाथरस की तरह यहां भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी दल आगे आएं। सेना के प्रतिनिधियों ने मांग किया कि घटना की एसआईटी व सीबीआई जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी दी जाए। घटना में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस अवसर पर ब्राह्मण संगठन के पंकज पांडेय सहित अवध केसरी सेना के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

दोषियों को मिले कड़ी सजा ताकि अपराधी लें सबक
राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़िता के गांव पहुंचा। दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए मांग किया कि घटना में दोषी लोगों को ऐसी सजा दी जाए जो अपराधियों के लिए सबक हो। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी की। इस अवसर पर स्वामीनाथ यादव, शोभराज सिंह, आत्म प्रकाश मिश्र, नवीन गुप्ता, बृजेश कुमार पांडेय, महेश कुमार गुप्ता व घनश्याम प्रजापति सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed