फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Julus-e-Mohammadi

हुजूर की आमद मरहबा, पुरनूर की आमद मरहबा...

Sun, 09 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Julus-e-Mohammadi
बलरामपुर। सरकार की आमद मरहबा, पुरनूर की आमद मरहबा... के बुलंद नारों के साथ रविवार को पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश धूमधाम से मनाई गई। शहर में शनिवार रात व रविवार सुबह उलेमाओं की अगुवाई में अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। शनिवार को रात भर लोगों ने घर व मस्जिदों में नमाज व कुरान की तिलावत की। मुल्क में अमन-चैन, कौम की सलामती व आपसी भाईचारगी कायम रहने की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

शहर के नौशहरा स्थित बड़े ईदगाह से शनिवार रात व रविवार सुबह शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी व सैय्यद अहमद रजा कादरी की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। गंज मुरादाबाद के भय्यू मियां, सूफी मियां, साफी मियां, मौलाना शमीम कादरी, मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना आमान हसन, कारी फरियाद, कारी इकरार, मौलाना जैनुल आबदीन, मौलाना नूर हसन, मौलाना कासिम अख्तर सहित कई मुस्लिम धर्मगुरु जुलूस के आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी वीर विनय चौराहा होते हुए सराय फाटक पहुंचा। जहां शहर मुफ्ती ने सभी से पैगंबर-ए-इस्लाम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। सैय्यद अहमद रजा कादरी बोले- इस्लाम ने बताया है कि बेवजह किसी को नहीं सताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में शामिल उलेमाओं ने जिले में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सलामती की दुआ मांगी। जुलूस चौक होते हुए बड़ा पुल पहुंचा, जहां शहीद मर्द की मजार पर फातिहा पढ़ा गया। वहां से जुलूस टेढ़ी बाजार, बलुहा, गर्ल्स कॉलेज, मेजर चौराहा व मेमोरियल अस्पताल होते हुए नगर पालिका पहुंचा। जुलूस में लहराते तिरंगे व इस्लामी झंडे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी दरवेश कुमार व नगर कोतवाल संजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

उतरौला में बरदही बाजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलकर असोम रोड चौराहा पहुंचा। जहां मौलाना जमील ने तकरीर करते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब द्वारा दिखाई गई राह पर चलने की अपील की। इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन मोहम्मद करीम व फिरोज दस्तगीर आदि ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को जलपान कराया। इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, सादुल्लाहनगर, महमूद नगर, ललिया, हरैया, मथुरा बाजार में भी बारह रबी उल अव्वल धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed