{"_id":"62b897bbab1067099d5a53d1","slug":"jewels-looted-after-killing-a-woman-balrampur-news-lko6369647136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर लूटे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर लूटे गहने
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में सेमरहना गांव के पास गन्ने के खेत की रखवाली करने गई अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी मच गई। महिला के शरीर से गहने गायब हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि गहने लूटने के लिए ही हत्या की गई है। मृतका के बेटे की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना निवासी शीतला प्रसाद का गन्ने का खेत घर से करीब तीन किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के पाठक पुरवा गांव में है। शीतला की मां बड़का (55) प्रतिदिन सुबह सात बजे खेत में लगी गन्ना, धान की नर्सरी, उड़द व मक्का आदि फसलों की रखवाली करने जाती थीं। शनिवार सुबह भी बड़का फसलों की रखवाली करने के लिए गई थीं।
दोपहर में शीतला का बेटा खाना लेकर खेत गया तो वह नहीं मिलीं। तलाशने पर कुछ देर बाद गन्ने के खेत में बड़का का शव पड़ा मिला। उनके सिर से खून निकल रहा था। हत्या की खबर फैलते ही वहां भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान अजीत वर्मा व पुलिस को सूचना दी गई। सीओ राधारमण सिंह तथा देहात कोतवाल विद्यासागर वर्मा ने मौका मुआयना करके पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पता चला कि बड़का के सिर पर गंभीर वार किए गये थे। उनके कान के झाले, नाक की नथुनी और पायल गायब हैं। ऐसे में आशंका है कि गहने लूटने के लिए वारदात अंजाम दी गई है। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।