फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   jansabha,oviaise

हमारी सरकार बनी तो अल्पसंख्यक होगा मुख्यमंत्री: ओवैसी

Sun, 27 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
jansabha,oviaise
फोटो-31- बलरामपुर में उतरौला के बरदही बाजार में जनसभा को संबोधित करते ओवैसी - फोटो : BALRAMPUR
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनेगा। साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कुछ पार्टियां हमें भाजपा की बी टीम बताते हैं। उनसे यह पूछना चाहता हूं कि 2017 में मेरी पार्टी ने प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ा तो भाजपा भारी बहुमत से कैसे जीत गई। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर वोट लेने वाले लोगों ने मुस्लिम कौम की बेहतरी के लिए क्या किया है यह बात जग जाहिर है।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को उतरौला नगर के बरदही बाजार मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि मुस्लिम वोटों का बंटवारा सपा, बसपा व कांग्रेस में होने के कारण भाजपा सत्ता में आती है। हमारे कौम के ठेकेदार हमारे वोटों का सौदा करते हैं। हमने संविधान के दायरे में रहकर अल्पसंख्यकों, दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी है। विरासत में मिली राजनीति के कारण सपा के अखिलेश यादव व कांग्रेस के राहुल गांधी को राजनीति की जमीनी हकीकत नहीं पता है। 12वीं पास करने के बाद इंटर में प्रवेश लेने वाले केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी ने छुट्टा जानवरों को खेतों में छोड़ दिया है तो दूसरी तरफ विचित्र व्यक्तित्व वाले गृहमंत्री को मनोरंजन के लिए हमारे बीच भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला बताते हुए कहा कि एक तोप से सबसे दूर झूठ फेंकने का रिकार्ड मोदी के नाम दर्ज है। सभा को संबोधित करते हुए पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अय्यूब ने कहा कि सामाजिक बराबरी व जालिम हुकूमत को खत्म करने के लिए हम लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। जो लोग हमारी बराबरी नहीं कर पा रहे हैं वहीं लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। दोनों नेताओं ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान के लिए लोगों से समर्थन व वोट की अपील की। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद मोईन, आरिफ हसन, बिहार के विधायक अख्तरुल इमाम व डॉ. शाइस्ता जबी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed