{"_id":"61042e028ebc3e583d633d0d","slug":"ishwar-chandra-vidyasagar-s-death-anniversary-celebrated-balrampur-news-lko5891924182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मनाई गई पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मनाई गई पुण्यतिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर शिक्षा क्षेत्र में बीते दिन शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि मनाई गई। कोरोना काल में वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम कर शिक्षाविद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रार्थना सभा कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका के माध्यम से की गई। सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका स्कूल के कक्षा सात की छात्रा अंजली, कक्षा आठ की छात्रा कासिस गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के कक्षा चार के छात्र मुत्तालिब, कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज के कक्षा आठ की छात्राएं लक्ष्मी कश्यप व काजल मौर्य ने ईश्वर चंद्र विद्या सागर के जीवन से संबंधित परिचय व उनके उनकी तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बालिका शिक्षा व विधवा विवाह के लिए किए गए विभिन्न संघर्षों पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक विद्यालय गोविंद बाग के छात्र छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई।
कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज के छात्र अंशुल, शीतल, अनुराग, अभय व आकाश नेे नाटक प्रस्तुत किया। हेडमास्टर मनोज तिवारी, सहायक अध्यापिका संगीता गुप्ता, ज्योत्स्ना, प्रधानाध्यापिक स्वाति श्रीवास्तव, सुभेच्छा, आलोक मणि, रुबी मिश्रा, आमिना खातून, रोशन आरा, समा, संध्या श्रीवास्तव, सोनिया श्रीवास्तव, मनोरमा जायसवाल, कनीज फातिमा, अखिलेश तिवारी, राजू, एआरपी सलमा व अरुण मिश्र ने कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।