{"_id":"6171aa00b100f4391e4ef5c4","slug":"interview-of-the-unemployed-for-training-today-balrampur-news-lko6010815139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारों का साक्षात्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारों का साक्षात्कार आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से सामूहिक प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। उद्योग विभाग के पोर्टल पर गुरुवार तक आवेदन करने वाले बेरोजगारों का 22 अक्तूबर को साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें सफल होने वाले सभी बेरोजगारों को चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बीते दिन बताया कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति के बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति स्वरोजगार के माध्यम से सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। इसमें पुरुष बेरोजगारों को मोटर रिपेयरिंग व महिला बेरोजगारों को साड़ियों की कढ़ाई-छपाई का चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जूनियर हाईस्कूल की शैक्षिक योग्यता रखने वाले 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगारों का 22 अक्तूबर को धर्मपुर भगवतीगंज स्थित जिला उद्योग कार्यालय में साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में शामिल होने वालों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।