फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   inspection,teacher,Absent

विद्यालय से नदारद शिक्षिका से जवाब तलब करने का निर्देश 16-28-11

Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
inspection,teacher,Absent
फोटो-1-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय रमनगरा का निरीक्षण करती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रमनगरा में पंजीकरण के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। बीते दिन डीएम ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। शिक्षकों को आवश्यकनिर्देश दिए। स्कूल से बिना सूचना के नदारद शिक्षिका से जवाब-तलब करने का निर्देश बीएसए को दिया गया है। शिक्षिका के जवाब-तलब की रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीते दिन डीएम श्रुति ने सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रमनगरा का औचक निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका सुमन देवी वर्मा अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी कम पाई गई। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। बीएसए डा. रामचंद्र को डीएम ने निर्देश दिया है कि बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका से जवाब-तलब कर मामले में अग्रिम कार्रवाई करें और डीएम कार्यालय को भी कार्रवाई से अवगत कराएं। विद्यालय परिसर में गंदगी पाए जाने पर समुचित साफ-सफाई का निर्देश दिया। भविष्य में निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed