{"_id":"6257161c64ed747f7b1ddabb","slug":"inspection-dig-balrampur-news-lko6260145199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध को रोकने में करें हर संभव प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
़ोटो-3-बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली का निरीक्षण करते उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल व अन्य।-?
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
उतरौला/गैसड़ी (बलरामपुर)। अपराध रोकने के हर संभव प्रयास करें। जिस थाना क्षेत्र में वारदातों की संख्या अधिक होगी, वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ये बातें पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बुधवार को उतरौला कोतवाली का औचक निरीक्षण करते हुए कहीं।
विज्ञापन
एसपी हेमंत कुटियाल के साथ उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कक्ष, कार्यालय के अभिलेखों, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, भोजनालय व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद परिसर में ही संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गई। क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का सहयोग करने और अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ उतरौला उदयराज सिंह व ट्रेनी सीओ ज्योति श्री आदि मौजूद रहे। गैसड़ी कोतवाली में निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, मालखाना, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क व आरक्षी बैरक आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान सीओ ललिया राधारमण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।