फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   inspection

औचक निरीक्षण कर मंडलायुक्त ने परखी योजना की हकीकत

Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
inspection
बलरामपुर। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने गुरुवार को ग्राम पंचायत विशुनीपुर के कोटे की दुकान का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के संचालन की हकीकत परखी। मौके पर मौजूद लोगों से मंडलायुक्त ने राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि निशुल्क अन्न वितरण महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी कार्डधारक राशन पाने से वंचित न रहे। सभी कोटेदारों को बार-बार निर्देश दिया जा रहा है कि गरीबों को समय पर राशन उपलब्ध कराएं। यदि राशन न देने की शिकायत मिली तो संबंधित कोटेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने ग्राम प्रधान से गांव के पंचायत भवन और कोरोना टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया है। जो लोग छूट गए है उनका भी टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने वितरित किए जा रहे निशुल्क अन्न वितरण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया और कोटेदार को निर्देश दिया कि जिन लोगों को राशन दिया जा रहा है उनके हस्ताक्षर कराए जाएं। इस अवसर पर एडीएम एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान व ग्राम प्रधान विशुनी संजू मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed