फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Inflation hits education, parents upset

Balrampur News: शिक्षा पर महंगाई की मार, अभिभावक परेशान

Mon, 03 Apr 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 03 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inflation hits education, parents upset
बलरामपुर। नए सत्र में बच्चों के प्रवेश को लेकर अभिभावकों की दौड़ शुरू हो गई है। कई स्कूलों में परीक्षा परिणाम आने के साथ ही अभिभावकों को किताबों की सूची भी दी जा चुकी हैं। दुकानों पर किताबों के दाम सुनते ही अभिभावक परेशान हो जाते हैं। कॉपी-किताबों की कीमतों में पिछले वर्ष के मुकाबले 30 से 40 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन



पिछले साल के मुकाबले इस साल काॅपी-किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। अभिभावक अमरजीत सिंह का कहना है कि कॉपी व किताबों की कीमत में वृद्धि से अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ेगी। निजी स्कूलों की किताबों के दाम में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। मुकेश मिश्र का कहना है कि नया सत्र शुरू होने के साथ अभिभावकों को काॅपी-किताबों के दाम में हुई वृद्घि ने परेशानी में डाल दिया है। तुलसी दूबे का कहना है कि काॅपी-किताब, ड्रेस, जूता-मोजा व थरमस समेत अन्य सामानों के दाम में बढ़ोतरी के चलते अभिभावकों पर बोझ पड़ेगा। ऐसे में अभिभावकों का बजट बिगड़ना तय है।
विज्ञापन



रोहित पांडेय का कहना है कि शासन की तरफ से निजी विद्यालयों पर कोई अंकुश न होने के कारण वह मनमाने तरीके से तय दुकानों पर ही पुस्तकें खरीदने को विवश करते हैं। साथ ही साथ काॅपी व किताबों के दामों में कमीशन के चलते बेतहाशा वृद्घि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर स्कूल की दुकानें तय
जिले में लगभग 12 सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को एनसीईआरटी और सीबीएसई की किताबों से ही शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए, लेकिन निजी स्कूलों की दुकानें तय है। उनकी प्रकाशकों से डीलिंग हैं। किताबों को बेचने के लिए मार्केट में सिर्फ एक दुकानदार से अनुबंध किया जाता है। अभिभावकों को उसी दुकान पर किताब प्रिंट रेट पर मिलती है। यही नहीं, कुछ किताबों व काॅपियों पर अलग से रेट लिस्ट चिपका कर मनमाना दाम भी वसूल किए जाते हैं।



इनसेट
कॉपी-किताबों की कीमतें (रुपये में)
कक्षा पिछले वर्ष - इस साल
नर्सरी - 2200 - 2700
एलकेजी -2350 - 2800
यूकेजी - -2875 - 3100
एक - 3100 - 3700
दो - 3325 - 3900
तीन - 3675 - 4100
चार - 4250 - 4900
पांच - 4590 - 5100
छह - 5025 - 5700
सात - 5100 - 5700
आठ - 5200 - 5700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed