{"_id":"62a0ec2415119b6bcb1c673f","slug":"incroachment-balrampur-news-lko634330171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर बाजार में हटवाया जा रहा अवैध अतिक्रमण।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। शासन की मंशा के अनुरूप नगर व कस्बों में जिला प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सादुल्लानगर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। सड़क व पटरियों से अतिक्रमण हटवाने के बाद बाजार में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
शहर व कस्बों में जाम की समस्या को देखते हुए सरकार ने अतिक्रमण हटवाने का फरमान जारी किया था। जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय सहित सभी नगर व कस्बों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को तहसीलदार उतरौला रामाश्रय के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के एई व जेई सहित भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा सादुल्लाहनगर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ किया गया।
सड़क के दोनों ओर स्थाई व अस्थाई रूप से किए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर खूब चला। दुकानों के आगे बने चबूतरे तथा टिनशेड आदि भी प्रशासन की ओर से हटवाया गया। तहसीलदार ने लोगों को पुन: अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कस्बे में अतिक्रमण हटाने का कार्य जैसे ही शुरू हुआ स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घर व दुकान के आगे लगे टिनशेड आदि को बचाने के लिए अधिकारियों के आगे पीछे घूमते दिखे।
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर की सड़के सकरी होने तथा अतिक्रमण के चलते राहगीरों को बाजार आने-जाने में काफी असुविधा झेलनी पड़ती थी। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अब अतिक्रमण हटने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।