फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increased vigil on Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increased vigil on Indo-Nepal border
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में चेकिंग करती एसएसबी की टीम। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अयोध्या में दो आतंकियों के आने की सूचना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र के सभी थानों, एसएबी के जवानों व अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। वाहनों की सघन जांच कर दोनों आतंकियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की तरफ से वाहनों की सघन जांच कराकर दोनों आतंकियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने शनिवार को बताया कि एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट से वार्ता करके सीमा क्षेत्र के थानों की पुलिस व अन्य एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। जिले के सभी 13 थानों में अफसरों की निगरानी में भारी सुरक्षा बलों के साथ पैदल मार्च निकालकर अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। जिले के तीनों तहसीलों एसडीएम, सीओ, सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों और सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। शासन ने दो आतंकियों के टारगेट पर अलर्ट रहने का फरमान जारी किया है। सभी बैरियरों पर गहन जांच शुरू करा दी गई है। वाहनों की सघन तलाशी कराई जा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर आईजी कार्यालय समेत खुफिया इनपुट मिलते ही सतर्कता चाक-चौबंद कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक दक्षिण भारत से जुड़े दोनों आतंकियों ख्वाजा मोइनद्दीन व अब्दुल समद की पहचान के साथ फोटो भी पुलिस को सर्कुलेट की गई है। भारत-नेपाल से सटे किसी भी जिले से आतंकियों के नेपाल भागने की संभावना है। जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों के फोटो बॉर्डर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां भी सक्रिए हो गई हैं। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा क्षेत्र पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा क्षेत्र में आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है। एसएसबी के जवान दोनों आतंकियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। डीएम व एसपी ने थाना पचपेड़वा, गौरा चौराहा, हरैया, तुलसीपुर, ललिया, महराजगंज तराई, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार के प्रभारी निरीक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

एसएसबी 50वीं वाहिनी कमांडेंट के निर्देश पर त्रिलोकपुर कैंप के इंचार्ज निरीक्षक जगदीश प्रसाद का दस्ता, स्वान दल व पुलिस मजगंवा चौकी प्रभारी निरीक्षक धर्मराज यादव के संयुक्त नेतृत्व में सड़क के साथ नेपाल जाने वाले पगडंडी रास्तों पर गहन चेकिंग जारी रही। सभी ने साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी व सतर्कता को बढ़ाने के लिए संयुक्त गश्त की गई। भारत से नेपाल आने व जाने वाले रास्तों का टीम ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed