फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increase sugarcane production by using potash

पोटाश का प्रयोग कर गन्ने का बढ़ाएं उत्पादन

Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Increase sugarcane production by using potash
बलरामपुर। पोटाश का प्रयोग कर किसान गन्ने का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। जिले के तीनों गन्ना समितियों में तैनात पर्यवेक्षकों को जागरुकता कार्यक्रम चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान रज्जनपुर में बीते दिन इफ्को की तरफ से बलरामपुर, तुलसीपुर व उतरौला समितियों के पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया जिसमें 105 गन्ना पर्यवेक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन गन्ना विकास परिषद आनंद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि गन्ने के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को समय-समय पर जानकारियां मुहैया कराई जा रही हैं। जिले में गन्ने की खेती अधिक मात्रा में की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 60 प्रतिशत किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। गन्ने की खेती नकदी होने के चलते किसानों का आकर्षण रहता है। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक बलरामपुर सुनील कुमार सिंह ने पर्यवेक्षकों को सुझाव दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को गन्ने के बोआई का समय, खेतों के मिट्टी की मृदा शक्ति परीक्षण, सिंचाई, बीज शोधन व खरपतवार नियंत्रण आदि का बेहतर प्रबंधन करने के लिए सुझाव दें जिससे किसान गन्ने का अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोटाश का प्रयोग करके किसान गन्ने के साथ-साथ तंबाकू व केले की खेती में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफ्को एसके वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सहायक निदेशक गन्ना प्रशिक्षण संस्थान राम नरेश वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सत्य प्रकाश शुक्ल ने गन्ने की खेती में उर्वरकों के प्रयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तीनों गन्ना समितियों के पर्यवेक्षक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed