{"_id":"67001b4846ed1e5e4f06e61b","slug":"if-the-teachers-killers-are-not-arrested-we-will-protest-balrampur-news-c-99-1-slko1019-115378-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिक्षक के हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिक्षक के हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
बलरामपुर के बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक।-स्रोत: संगठन
बलरामपुर। शिक्षकों की हुई अलग-अलग हत्याओं के खिलाफ जिले के शिक्षकों में आक्रोश है। शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी न हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि विगत एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के अमरोहा, अमेठी व आगरा जनपद में शिक्षकों के साथ घटनाएं हुई हैं। अमरोहा जिले में शिक्षक संजीव कुमार ने विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अमेठी में शिक्षक के पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक कई तरह की प्रताड़ना से जूझ रहे हैं।
महामंत्री तुलाराम गिरी ने मांग की कि अमरोहा में शिक्षक की मौत के असल जिम्मेदार वहां के बीएसए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि सरकार ने शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के जिलाध्यक्ष संघ नवीन सिंह, मंत्री उमेश चन्द्र, पंकज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता व जटाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक ने कहा कि घटना अत्यंत निंदनीय है। शासन को शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन धरने पर मजबूर होगा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है, आरोपी के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।