फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If the fertilizer and seed sample fails, the manufacturing company should be held guilty

Balrampur News: खाद व बीज का सैंपल फेल होने पर निर्माता कंपनी को माना जाए दोषी

Sun, 01 Sep 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
If the fertilizer and seed sample fails, the manufacturing company should be held guilty
बलरामपुर में आयोजित अ​धिवेशन को संबो​धित करते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।-संवाद
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन का द्वितीय अधिवेशन रविवार को एक होटल में हुआ। अधिवेशन में उर्वरक व बीज व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही एसोसिएशन की कार्य योजना के बारे में भी व्यापारियों को अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने व्यापारियों की हर समस्या में उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करता है। उन्होंने संगठन के विस्तार एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जानकारी दी। सदर विधायक ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। व्यापारी को बिना भय के अपना कारोबार करना चाहिए। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं व अन्य सुविधाएं व्यापारियों के माध्यम से ही मिलती हैं। यदि व्यापारी वर्ग भयभीत होकर कार्य करेगा तो समाज के विकास में तमाम परेशानी आएगी।
विज्ञापन

अधिवेशन में व्यापारियों ने कहा कि खाद व बीज आदि का सैंपल फेल होने पर निर्माता कंपनी को दोषी माना जाए और विक्रेता को गवाह के रूप में प्रस्तुत किया जाए। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि स्टाक रजिस्टर, मूल्य सूची, स्टाक बोर्ड व किसानों के हस्ताक्षर आदि की अनिवार्यता को समाप्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। खाद, बीज व कीटनाशक के लाइसेंस को प्रोपराइटर की सहमति अथवा निधन होने पर ट्रांसफर करने का प्राविधान लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कृषि उप निदेशक नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हरिओम महेश्वरी, राजिंदर सिंह, जय प्रकार त्रिपाठी, जितेंद्र चौधरी व अनुराग मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed