फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hug me so that we may not meet again...

Balrampur News: लग जा गले कि फिर कहीं मुलाकात हो न हो...

Thu, 25 May 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hug me so that we may not meet again...
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उपहार देकर विदाई दी। इस दौरान उन्होंने सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने किया। छात्रा रिया पांडेय, दीक्षा मिश्रा, अनुष्का मिश्रा व शुभी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के साथ परिवार व राष्ट्र का नाम रोशन करने का शुभाशीष प्रदान किया।
विज्ञापन

समारोह में छात्र संजय ने मेरे मितवा मेरे मीत रे...गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। दीक्षा मिश्रा ने लग जा गले कि फिर कहीं मुलाकात हो न हो... प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रिया पांडेय ने दो पल रुका ख्वाबों का कारवां... और हम चल दिये...गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान चिट गेम, गुब्बारा फोड़ने, केला खाने व रैंप वॉक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। छात्र जगदीश को मिस्टर फेयरवेल व गीतांजलि मिश्रा को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का संचालन निधि पांडेय व दीनानाथ शुक्ल ने किया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. शिव महेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार, राहुल यादव, राहुल कुमार, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed