फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   HPV vaccination serves as a protective shield for girls against cervical cancer

Balrampur News: बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच है एचपीवी टीकाकरण

Wed, 02 Sep 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccination serves as a protective shield for girls against cervical cancer
फोटो-39-बलरामपुर के केजीबीवी नगर में छात्रा को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बलरामपुर नगर में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं के पंजीकरण, टीकाकरण प्रक्रिया और स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से बरती जा रही सावधानियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के तहत पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी देकर टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन


डॉ. रस्तोगी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने जागरूकता के साथ टीकाकरण अभियान को गति देने पर जोर दिया, ताकि बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम से बचाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जावेद अख्तर, एएनएम वंदना कुशवाहा समेत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed