{"_id":"6240ac9883a71c66161031e5","slug":"holi-balrampur-news-lko623419362","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंगों से मजबूत होता है आपसी एकता एवं भाईचारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंगों से मजबूत होता है आपसी एकता एवं भाईचारा
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न भेंट करते चौरसिया समा?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। होली के आठवें दिन चौरसिया महासभा की ओर से रविवार को आठों मेला महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आठों मेला महोत्सव मनाते हुए चौरसिया समाज के लोगों ने एकजुट रहने तथा एक दूसरे के सुख दुख में भागीदार बनने का संकल्प लिया। इस दौरान चौरसिया समाज के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
रविवार को नगर के सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान में आठों मेला महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार हमे अनेकता में एकता का संदेश देता है। होली में दुश्मन भी अपने गिले शिकवे भूलकर गले मिलते हैं। इससे आपसी एकता एवं भाईचारा बढ़ता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि होली के रंग हमे एकजुट होने तथा मिलजुल कर रहने का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए हमें एकजुट होने के साथ-साथ अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि सामाजिक एकता के लिए आपस में संवाद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आपस में संवाद के जरिए हमे समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा अच्छे संस्कारों का ज्ञान हो होता है। कार्यक्रम में चौरसिया महासभा के प्रदेश सचिव दीपक दीप चौरसिया, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौरसिया एवं जिला अध्यक्ष दीप नारायन चौरसिया आदि ने भी लोगों को होली त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने वाले चौरसिया समाज के बालक-बालिकाओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिनेश चौरसिया, सुनील चौरसिया, हरि प्रसाद चौरसिया व अभय चौरसिया आदि शामिल हुए।