फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   holi

नन्हें-मुन्नों पर चढ़ा होली के रंगों का खुमार

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
holi
फोटो-1-बलरामपुर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल में होली खेलते बच्चे।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नन्हें-मुनों पर होली के रंगों का खुमार चढ़ने लगा है। वात्सल्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बच्चों की होली पर्व से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यालय की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं को होली का उपहार भी भेंट किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि होली में बच्चे केवल हर्बल रंगों का प्रयोग करें जिससे उन्हें कोई शारीरिक नुकसान न हो। छात्रा तानिया चौधरी ने होलिका व छात्र निखिल मोदनवाल ने प्रहलाद का रोल करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आध्या शुक्ला, आस्था, सौम्या थापा, शगुन थापा, उन्नति श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी, रुद्र प्रताप व दृष्टिकेत सिंह ने होली के गीत की धुन पर शानदर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। चित्रकला में छात्र-छात्राओं ने होली के रंगों की मनमोहक झांकी सजाई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की कोऑडीनेटर सुनिधि सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षिका शिखा सिंह, सायमा बानो, मनीषा सिंह, नेहा कश्यप, संध्या गुप्ता, नीलम सिंह, रजनी तिवारी, प्रिया कश्यप व आराधना शुक्ला आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed