फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High school and intermediate students will learn soft and core skills

Balrampur News: हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थी सीखेंगे सॉफ्ट व कोर स्किल

Fri, 05 Sep 2025 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
High school and intermediate students will learn soft and core skills
बलरामपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी कौशल विकास में निपुण बनेंगे। उन्हें अब रोजगारोन्मुखी शिक्षा दी जाएगी। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत इन्हें 210 घंटे का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 150 घंटे कोर स्किल, 30 घंटे सॉफ्ट स्किल और 30 घंटे उद्योगों का भ्रमण शामिल होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह पहल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी ने कहा कि पहली बार विद्यार्थियों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योगों का प्रत्यक्ष भ्रमण कराया जाएगा। इससे उनकी संचार क्षमता, व्यक्तित्व विकास और तकनीकी समझ बढ़ेगी। जिले के 167 माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में यह पहल होगी। जिले में गन्ना उद्योग सबसे अहम है, इससे विद्यार्थियों को परिचित कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पर्यटन विकास के लिए भी विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed