{"_id":"659acd7d285d99e90607a2e6","slug":"here-will-be-route-diversion-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5942-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में भी होगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में भी होगा रूट डायवर्जन
Sun, 07 Jan 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
19 से 22 जनवरी तक गोंडा मार्ग पर नहीं होगा वाहनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में भी रूट डायवजर्न किया गया है। 19 से 22 जनवरी तक बलरामपुर से गोंडा मार्ग पर जाने वाले हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रूट डायवर्जन के लिए पुलिस विभाग रणनीति तैयार कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या व गोंडा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यहां हजारों की संख्या में वाहन भी आएंगे। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने न पाए, इसके लिए अभी से सुव्यवस्थित रूट डायवर्जन का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।
उतरौला व तुलसीपुर मार्ग से लखनऊ जाने वाले सभी प्रकार के भारी व हल्के वाहन बलरामपुर से श्रावस्ती व बहराइच होते जाएंगे। बलरामपुर से अयोध्या जाने वाले वाहन डुमरियागंज व बस्ती होते हुए जाएंगे। वहीं बलरामपुर से गोंडा व मनकापुर मार्ग पर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों का संचालन पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जिले के प्रमुख एवं व्यस्ततम चौराहों एवं तिराहों पर अतिरिक्त यातायात व नागरिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।