फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Helpdesk established for selection of Anganwadi worker

Balrampur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन के लिए स्थापित हुई हेल्पडेस्क

Fri, 17 Jan 2025 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Helpdesk established for selection of Anganwadi worker
बलरामपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की कमी दूर करने के लिए 625 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती प्रक्रिया को सकुशल, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ कुछ बाहरी तत्व आवेदकों को भ्रमित कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सतर्कता के लिए विभाग ने यह पहल की है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क पर फोन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना शहर में सीडीपीओ के मोबाइल नंबर 8840774987, बाल विकास परियोजना बलरामपुर देहात में सीडीपीओ के 8953794147, गैसड़ी में सीडीपीओ के मोबाइल नंबर 7007533159, गैड़ास बुजुर्ग एवं श्रीदत्तगंज में मोबाइल नंबर 6393459497, रेहरा बाजार में सीडीपीओ संदीप कुमार के मोबाइल नंबर 8318433483, पचपेड़वा में सीडीपीओ अरुण कुमार के मोबाइल नंबर 7906169585 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर में सीडीपीओ कमलेश कुमार यादव के मोबाइल नंबर 8853996859 तथा उतरौला में सीडीपीओ अशोक चौहान के मोबाइल 9651276363 पर फोन करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। डीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में किसी भी दशा में बाहरी व्यक्तियों के बहकावे में न आएं। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय में ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed