फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Heavy rain accompanied by strong winds, hail also fell

Balrampur News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

Thu, 10 Apr 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds, hail also fell
बलरामपुर के गौरा-बिस्कोहर राजमार्ग पर बिजली के कारण पर गिरा पेड़।-संवाद
बलरामपुर। बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई और जो फसल कट कर खेत में पड़ी थी, वह भीग गई। कई फूस के घर भी उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। बुधवार की रात करीब 10.25 बजे बारिश हुई, इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से भी तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने बर्बाद हुई फसलों के फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे के लिए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने का सुझाव दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 फीसदी नुकसान किसानों को हुआ है। हालांकि बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। फसल को पानी मिलने से किसान सिंचाई से बच गए। वहीं बारिश और तूफान के कारण पूरे जिले में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, दोपहर बाद बिजली आई भी तो कई स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या रही।
विज्ञापन

400 गांवों की बिजली गुल
महराजगंज तराई। क्षेत्र के बदलपुर गांव में राजेश कुमार की पशुशाला का टिनशेड तेज हवा से उड़ गया। हालांकि इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। साथ ही खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल उड़कर दूसरे के खेत में चली गई। कौवापुर से अलाहडीह मार्ग पर तेज हवा से पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन बाधित रहा। महराजगंज तराई से हरैया जाने वाली सड़क पर बिजली का पोल भी तेज हवा में धाराशायी हो गया। इससे करीब 400 गांवों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटकर गिरे पेड़, दीवार गिरी
पिपरहवा चौराहा। क्षेत्र के ग्राम भंगही में तेज के बीच आम का पेड़ टूटकर गिर गया। पिपरहवा चौराहा पर मोहम्मद हुसैन की दीवार तेज हवा के चलते गिर गई। पिपरहवा, कल्याणपुर, भंगहा कला, नैकिनिया, बनकटवा, बेलीखुर्द एवं मदरहवा सहित करीब 50 गांवों में बिजली गुल रही। जेई दयाराम ने बताया कि कई स्थानों पर तार टूट गए थे, जिनकी मरम्मत कराई जा रही है।

पेड़ के नीचे दबने से भैंस की मौत
हरैया सतघरवा। बिनुहनी गांव में फूलमती के घर के पास बंधी भैंस के ऊपर पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर भैंस की मौत हो गई। वहीं तेज हवा व बारिश के बीच प्राथमिक विद्यालय कोल्हुई की दीवार गिर गई। छुट्टी होने के कारण बच्चे स्कूल में नहीं थे। बिजली के खंभे गिरने से कई गांवों में बिजली गुल हो गई, इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज हवा में उड़ गया गेहूं
ललिया। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश के चलते चारों तरफ अफरातफरी मच गई। किसान जब तक फसलों को सुरक्षित कर पाते तब तक तेज हवा ने गेहूं के बंडलों को हवा में उड़ा दिया। हवा के साथ गेहूं के बंडल उड़कर दूसरे के खेत में चले गए।
तार पर गिरा पेड़, आवागमन ठप
गौरा चौराहा। रामनगर के पास तेज हवा के चलते पेड़ गिर गए। गौरा-बिस्कोहर मार्ग पर एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ गिरने के कारण आवागमन बंद हो गया। बारिश रुकने के बाद पेड़ों को हटवाकर पुन: आवागमन बहाल हो सका।
अंधेरे में बीती रात
जरवा। बुधवार की रात तेज हवा के साथ ही कई गांवों में बिजली गुल हो गई। करीब रात 10 बजे गुल ही बिजली बृहस्पतिवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे पिपरा, भगवानपुर, मदरहवा, जनकपुर, नेवलगढ़ सहित कई गांवों के ग्रामीण रात अंधेरे में बितानी पड़ी। जेई दयाराम ने बताया कि बिजली के तार की मरम्मत कराकर शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।

मुआवजा के लिए करें शिकायत
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है, यदि उनकावर्षा, ओलावृष्टि, आंधी से फसल को नुकसान हुआ है तो 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना तुरंत दें। इसके साथ ही अपने विकास खंड के राजकीय बीज भंडार या संबंधित बैंक जहां से फसल बीमा का प्रीमियम कटा है अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित प्रार्थन पत्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed