फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Heavy rain accompanied by strong winds damages wheat crop

Balrampur News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान

Sat, 19 Apr 2025 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds damages wheat crop
बलरामपुर के महराजगंज तराई में बारिश के कारण भीगी गेहूं की फसल।-संवाद
बलरामपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शनिवार भोर चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बादलों की गरज और बिजली की चमक से लोग सहम गए। आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है। जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी नहीं कटी है और खेत में खड़ी है, उनके लिए थोड़ी राहत है। लेकिन जिनकी फसल कटने के बाद खेत में पड़ी है, उनको अधिक नुकसान हो सकता है। वहीं बारिश के चलते नगर क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव व घंटों बिजली गुल होने के कारण परेशानी भी हुई। बारिश से गेहूं, आम व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। लगातार मौसम के बदल रहे मिजाज को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों किसान गेहूं की कटाई में जुटे हैं। बारिश से भीगी फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं। गेहूं व आम की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान परवेज अहमद, राजेंद्र, राहुल व पिंटू आदि ने बताया कि लगातार मौसम बदलने के कारण खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी अचानक बारिश होने लगती है। कंबाइन से भी फसल को काटने का मौका नहीं मिल पा रहा है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जिन किसानों की फसलें मौसम खराब होने से बर्बाद हुई हैं, उन्हें जिला कृषि कार्यालय अथवा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed