फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health card will be made for driver and operator, health will be monitored

Balrampur News: चालक व परिचालक का बनेगा हेल्थ कार्ड, स्वास्थ्य की होगी मॉनीटरिंग

Thu, 25 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health card will be made for driver and operator, health will be monitored
बलरामपुर। मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व कर्मचारियों की सेहत की जांच के लिए परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब रोडवेज में कार्यरत सभी चालक व परिचालकों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इसके जरिए उनकी आंखों के साथ स्वास्थ्य का परीक्षण प्रत्येक छह माह पर होगी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विभाग के नियमित व संविदा चालक-परिचालक का हेल्थ कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। हेल्थ कार्ड के जरिए अधिकारी रोडवेज डिपो के सभी नियमित व संविदा चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे। उनका नियमित नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। चालक के झपकी लेने या नजर कम होने की वजह से अक्सर सड़क दुर्घटना होती है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लगातार हो रहे सड़क हादसों पर नियंत्रण पाना है। प्रत्येक छह माह में ड्राइवर व कंडक्टर दोनों की कुछ प्रमुख जांचें कराई जाएंगी। जांच से इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि वर्तमान में कंडक्टर व ड्राइवर की स्वास्थ्य की स्थिति क्या है।
विज्ञापन

इस समय बलरामपुर डिपो में 36 नियमित चालक व 123 संविदा चालक और 12 नियमित परिचालक व 109 संविदा परिचालक की तैनाती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की सेहत व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई पहल शुरु की जा रही है। जल्द ही जिला मेमोरियल चिकित्सालय में चालक व परिचालक का हेल्थ कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed