फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   health

80 फ्रंटलाइन वर्करों को किया गया सम्मानित

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
health
बलरामपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के जरिए सरकार गर्भवती व धात्री महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने आसपास की गर्भवती व धात्री महिलाओं को योजना का शतप्रतिशत लाभ दिलाने में योगदान करें।
विज्ञापन

यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुशील कुमार ने मंगलवार को नगर स्थित होटल सभागार में मातृ वंदना योजना सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंट लाइन वर्करों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। सीएमओ ने सम्मान समारोह में 9 ब्लॉकों से आए आशा, संगिनी, एएनएम व बीसीपीएम सहित कुल 80 लोगों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। एसीएमओ आरसीएच डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भी फ्रंटलाइन वर्करों ने पूरे उत्साह के साथ कार्य किया। इसी का परिणाम है कि आज हम कोविड जैसी महामारी पर काबू पा सके। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शुक्ला व डॉ. अरुण कुमार ने भी मातृ वंदना योजना सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य के लिए फ्रंटलाइन वर्करों की सराहना की। डीपीए पुनीत मणि त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2017 से अबतक जिले में 61 हजार 145 महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। फ्रंटलाइन वर्करों की दिन-रात मेहनत के बदौलत ही योजना में बलरामपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस अवसर पर डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डीएएम प्रभात मौर्य, भानू शुक्ला, अनीस अहमद, विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रीतम गुप्ता व विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed