फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   health

पैसे के लिए प्रसूता को किया रेफर, नवजात की मौत

Thu, 23 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
health
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता से पैसा न मिलने पर रेफर कर दिया गया। समय पर आपरेशन न होने से नवजात की मौत हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस ने पैसे की मांग करने वाले सर्जन एवं सिस्टर इंचार्ज का वेतन रोक दिया है। आशा व संविदाकर्मी की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला खलवा निवासी तुलसीराम ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम को प्रसव के लिए बीते दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया था। प्रसव के लिए अस्पताल के सर्जन अरूण कुमार ने सात हजार रुपये की मांग की। पैसा देने की हामी भरने पर नीलम को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बाद में लेवल रूम की सिस्टर इंचार्ज सावित्री जायसवाल, संविदाकर्मी नीलम व आशा ने तीन हजार रुपए की और मांग की। पैसे की मांग बढ़ने पर विरोध जताया तो डाक्टर व कर्मचारियों ने हालत गंभीर होने का बहाना बनाकर नीलम को बहराइच के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बार-बार अनुरोध करने पर भी नीलम का न तो आपरेशन किया गया और न सामान्य प्रसव का प्रयास किया गया। रेफर करने एवं किसी भी तरह का ध्यान न देने पर नीलम को नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सामान्य प्रसव कराया गया लेकिन काफी समय बीत जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई। तुलसी राम ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में पैसे की मांग किए जाने और जबरन रेफर किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी एवं अस्पताल के सीएमएस से की गई है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। सर्जन व सिस्टर इंचार्ज का वेतन रोक दिया गया है। इन लोगों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संविदाकर्मी की सेवा समाप्ति के लिए सेवा प्रदाता कंपनी एवं आशा की सेवा समाप्ति के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed