फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health ATM facility will be available in four CHCs

चार सीएचसी में मिलेगी हेल्थ एटीएम की सुविधा

Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health ATM facility will be available in four CHCs
बलरामपुर। जिला मुख्यालय से दूर नेपाल के सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को समय पर बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने पहल की है। जिसके तहत अब शिवपुरा, तुलसीपुर पचपेड़वा व गैसड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे मरीज ऑनलाइन चिकित्सीय सलाह पाने के साथ ही 59 तरह की जांच स्वयं कर सकेंगे। अपनी बीमारी बताने के बाद उन्हें दवा का पर्चा भी ऑनलाइन मिलेगा। इस खास मशीन को लगाने में जिला खनिज निधि (डीएमएफ) से धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. महेंद्र कुमार खुद एमडी रेडियोलॉजिस्ट हैं। ऐसे में वह जनपद की बदहाल स्वास्थ्य सेवा को भी सुधारने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पहले रिक्त पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती और अब सीमावर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ एटीएम की पहल इसी का हिस्सा है। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि हेल्थ एटीएम से मरीजों को उपचार कराने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैंकों के एटीएम की तर्ज पर ही इस मशीन का भी संचालन होगा। जहां शुरूआत में मरीजों की सुविधा के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। जो इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सहायता करेगा।

एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि हेल्थ एटीएम के संचालन के लिए बिजली व इंटरनेट सेवा अनिवार्य है। इस मशीन को फिलहाल सीएचसी में स्थापित कराने की योजना है। जिससे उसका संचालन सही ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed