फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Head on collision between trucks, both drivers are serious

Balrampur News: ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर

Mon, 01 Sep 2025 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Head on collision between trucks, both drivers are serious
उतरौला। बस्ती मार्ग पर सोमवार तड़के तहसील गेट के पास दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी उतरौला पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे बस्ती की ओर से आ रहा ट्रक उतरौला की ओर से जा रहे दूसरे ट्रक से सामने से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक चालक रामेश्वर यादव (45) निवासी ग्राम जंगली शेरपुर, जनपद कुशीनगर निवासी तथा दूसरे ट्रक का चालक मेहदी रजा (22 वर्ष) निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, जनपद हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने दोनों ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed