फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half January, 2.5 million children did not get shoes and socks

आधी जनवरी बीती, ढाई लाख बच्चों को नहीं मिले जूते-मोजे

Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Half January, 2.5 million children did not get shoes and socks
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 2.48 लाख नौनिहालों को अभी तक जूते-मोजे नसीब नहीं हो सके हैं। इसका कारण चालू शिक्षा सत्र में अभी तक सभी बच्चों के लिए जूते-मोजे नहीं उपलब्ध होना रहा है। वहीं विभाग ने 60 प्रतिशत बच्चों के लिए शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए जूते मोजों के वितरण की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 10 शिक्षा क्षेत्र के बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर जेएम पोर्टल से खरीदकर बच्चों को बांटे गए स्वेटर की गुणवत्ता जांच में ठीक मिली है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के दो लाख 47 हजार 589 नौनिहालों को तीन करोड़ 46 लाख 12 हजार 942 रुपये से जूते-मोजे दिए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सभी नौनिहालों को एक-एक जोड़ी जूता-मोजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने अभी तक सिर्फ 60 प्रतिशत बच्चों के लिए ही जूते-मोजे भेजे हैं जिनका वितरण कराने के लिए जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी बचे 40 प्रतिशत बच्चों के लिए जूते-मोजे मुहैया कराने के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। जेएम पोर्टल से खरीद कर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को स्वेटर वितरित कराया जा चुका है। शासन स्तर से स्वेटर की गुणवत्ता की जांच कराई गई जो ठीक पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से हो रही बात
जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जूते-मोजों का वितरण कराने के लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है। शासन से अभी तक 60 प्रतिशत जूते-मोजे भेजे गए हैं। बाकी बचे 40 प्रतिशत जूते-मोजों के लिए शासन को पत्राचार किया जा रहा है। शीघ्र ही शत-प्रतिशत जूते-मोजे मिल जाएंगे जिनका वितरण तत्काल करा दिया जाएगा। - डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed