फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Grocery trader's son shot dead

किराना व्यापारी के बेटे ने गोली मारकर दी जान

Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Grocery trader's son shot dead
बलरामपुर। नगर के सरायफाटक मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी के बेटे ने अपने कमरे में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि मृतक डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि नगर के मोहल्ला सराय फाटक निवासी फिरोज अंसारी उर्फ बब्बन की किराने की दुकान है। शहर में यह दुकान बब्बन किराना वाले के नाम से मशहूर है। शुक्रवार करीब 11 बजे फिरोज के 30 वर्षीय पुत्र शोएब ने अपने कमरे में तमंचे से सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन

घटना के समय शोएब की पत्नी रुखसार नहाने चली गई थी। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा की शोएब खून से लथपथ पड़ा है। परिजन शोएब को इलाज के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल ले गए। डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी अरविंद मिश्रा, सीओ सिटी वरूण मिश्रा तथा कोतवाल मानवेन्द्र पाठक ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक के परिजन बता रहे हैं कि वह डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज भी चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed