फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Grand reception of Sarvadharma Sambhav Sandesh Yatra

सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा का भव्य स्वागत

Sat, 02 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grand reception of Sarvadharma Sambhav Sandesh Yatra
बलरामपुर में पहुंची गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करते श्रद्धालु। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पंज प्यारे की अगुवाई एवं श्री गुरु ग्रंथ साहेब के स्वरूप के साथ सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा का जिले में भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को यात्रा में सिक्ख धर्मावलंबियों के साथ-साथ सभी धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान सिक्ख वीरों ने साहसिक करतब दिखाए।
विज्ञापन

सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा का शुभारंभ बीते दिन गोंडा जनपद के करनैलगंज से हुआ था। शनिवार की शाम बहराइच व श्रावस्ती जनपद होती हुई यह यात्रा बलरामपुर में पहुंची। स्थानीय दिग्विजय मार्केट के पास गुरु सिंह सभा के बैनर तले सिक्ख धर्मावलंबियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरु सिंह सभा बलरामपुर के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह, सरदार अजीत सिंह, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज, ज्ञानी मनजीत सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह बिट्टू, सर्वजीत सिंह गांधी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली आदि ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहां से निकलकर यात्रा वीर विनय चौराहा पहुंची जहां पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, कुसुम चौहान एवं पंकज मिश्रा आदि ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर ही सिक्ख वीरों ने तलवारबाजी एवं लठ्ठबाजी आदि साहसिक करतब का प्रदर्शन किया। सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। स्थानीय गुरुद्वारे में भी यात्रा का सिक्ख समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शाम को सबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में भी सभी जाति-धर्म के लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु सिंह सभा के सदस्य सरदार अजीत सिंह ने बताया कि सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा में हस्त लिखित गुरु ग्रंथ साहेब रखा गया है। यह हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहेब उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर द्वारा गुरु सिंह सभा बलरामपुर को भेंट किया गया है। उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज ने बताया कि यह ऐतिहासिक गुरु ग्रंथ साहेब करीब ढाई सौ वर्षों से उदासीन संगत मेें रखा हुआ था। गुरु की इच्छा के अनुसार इसे गुरु सिंह सभा बलरामपुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed