फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government will make the hands of 375 daughters yellow

375 श्रमिक बेटियों के हाथ पीले कराएगी सरकार

Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government will make the hands of 375 daughters yellow
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार जिले के 375 निर्माण श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले कराएगी। 29 दिसंबर को मंडल स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए श्रम विभाग की तरफ से हर शादी पर 65 हजार खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों की पुत्रियों के लिए कन्या विवाह सहायता योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 29 दिसंबर को मंडल स्तर पर गोंडा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए बलरामपुर जिले से 375 जोड़ों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 330 आवेदन आए हैं। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिक को 65 हजार रुपये तथा कन्या एवं वर के कपड़ों के लिए दस हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

कन्या विवाह सहायता योजना के तहत आवेदन करने वाले निर्माण श्रमिकों को कन्या एवं वर का आयु संबंधी प्रमाण पत्र देना होगा। शादी के लिए कन्या की उम्र 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक आयु होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक का पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed