{"_id":"642b18214960f4b662088556","slug":"government-should-try-to-link-urdu-with-employment-balrampur-news-c-13-1-164016-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उर्दू को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उर्दू को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास करे सरकार
Mon, 03 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के उर्दू विभाग में सोमवार को क्षमता निर्माण एवं कौशल वृद्धि विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें उर्दू में व्याकरण के महत्व पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष उर्दू डॉ. तारिक कबीर ने कहा कि उर्दू भाषा को विस्तार देने में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है, इनसे ही आने वाली पीढ़ी उर्दू सीख पाएगी। मुस्लिम भाइयों को उर्दू की अहमियत समझनी होगी। सरकार को उर्दू भाषा को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजहरुद्दीन ने की। डॉ. अरशद हुसैन ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सनाउल्लाह ने किया।
उधर, महाविद्यालय में प्राणी विज्ञान विभाग में कॅरियर काउंसिलिंग शीर्षक पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के कॅरियर काउंसिलिंग समन्वयक डॉ. बसंत गुप्ता ने छात्रों को टीजीटी, पीजीटी, नेट, जेआरएफ आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठयक्रम, पाठ्यपुस्तक एवं तैयारी करने के तरीक बताएं। विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने छात्रों को लक्ष्य, संसाधन, समय का सदुपयोग एवं पूरे लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, मानसी पटेल, वर्षा सिंह आदि उपस्थित रहे।