{"_id":"640e127bdcd6926e0f0d6fcc","slug":"government-fair-will-start-in-shaktipeeth-from-march-22-balrampur-news-c-13-1-124705-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शक्तिपीठ में 22 मार्च से शुरू होगा राजकीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शक्तिपीठ में 22 मार्च से शुरू होगा राजकीय मेला
Sun, 12 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन राजकीय मेले में लगाया जा रहा झूला।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन में चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले राजकीय मेले की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। मेला परिसर में दुकानें सजने लगीं हैं। झूला, सर्कस व थिएटर लगना भी शुरू हो गया है। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय लोगों के साथ कई राज्यों व नेपाल से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। मेले में आने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
22 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले में इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन, स्वास्थ्य, पेयजल व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन की तरफ से मेला परिसर में दुकानदारों को जमीन आवंटित किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मेला परिसर में खराब पड़े इंडिया मार्का टू हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। मेला परिसर की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग मेला परिसर के खंभों के बिजली के तारों की मरम्मत में जुटा हुआ है। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। मेले में झूले, सर्कस व थिएटर आदि लगाए जा रहे हैं।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर हर बिंदुओं पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से होगी की निगरानी
देवीपाटन शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र के दौरान लगने वाले मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से की जाएगी। संवेदनशील वस्तुओं व अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस व खुफिया विभाग के जवान तैनात रहेंगे। परिसर में खोया-पाया केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।
- नम्रिता श्रीवास्तव, एएसपी बलरामपुर