{"_id":"60d356738ebc3e33583adb4e","slug":"got-credit-certificate-for-setting-up-industry-balrampur-news-lko583804488","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन को उद्योग लगाने का मिला ऋण प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन को उद्योग लगाने का मिला ऋण प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के तीन लोगों को अलग-अलग योजनाओं में उद्योग लगाने का ऋण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। एनआईसी सभागार में बुधवार को साथ में ही मौजूद दो लोगों को निशुल्क टूल किट भी वितरित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण सुनकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मौजूद उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीएम की तरफ से ऑनलाइन रोजगार संगम का शुभारंभ कर लाभार्थियों से लाइव संवाद किया गया।
प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिले की पूनम गुप्ता को नमकीन उद्योग लगाने के लिए पांच लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अनवर खान को कंप्यूटर सेंटर खोलने के लिए 10 लाख रुपये, ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत प्रीतम सिंधी को 247.48 लाख रुपये का प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत गुलजार हुसैन व पप्पू यादव को राज मिस्त्री संबंधी टूल किट प्रदान किया गया है। सीएम ने वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रदेश के 9 जनपदों में सामान्य सुविधा केंद्र का शिलान्यास और ई सेवा पोर्टल पर योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
ऑनलाइन स्वरोजगार संगम का शुभारंभ करने के साथ-साथ स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। युवाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है और उन्हें निरंतर हौसला दे रही है।
इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक डॉ. एनआर विशनोई, सहायक प्रबंधक भूपराज सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, कनिष्ठ सहायक मोहम्मद आमिर व अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।