{"_id":"5d9b6ad98ebc3e93b31a7206","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-burned-by-fire-in-warehouse-balrampur-news-lko485689595","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। गोदाम में लाखों रुपये किराने का सामान जलकर राख हो गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ले में घटना हुई है। पीड़ित ने उतरौला कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
उतरौला कोतवाली के मोहल्ला सुभाषनगर हाटन रोड निवासी नवीन जायसवाल ने सोमवार को बताया कि उनकी किराने की दुकान के बगल गोदाम है। गोदाम में कोई भी बिजली कनेक्शन नहीं है। रात के समय दुकान व गोदाम बंद करके घर आ गए थे।
इसी बीच कस्बा चौकी इंचार्ज शशि प्रताप सिंह को गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया और उन्होंने घटना की सूचना दी। घर से पहुंचकर गोदाम व दुकान का ताला तोड़कर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग में गोदाम में रखा किराने का सामान आग, तेल, घी, रिफाइंड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विधायक राम प्रताप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नवीन को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पीड़ित नवीन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली डॉ. यूके राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।