फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gonda defeated Tiranga Legend

Balrampur News: गोंडा ने तिरंगा लीजेंड को दी शिकस्त

Sat, 01 Feb 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gonda defeated Tiranga Legend
बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को यूनुस खान मेमोरियल बलरामपुर लीजेंड क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ हुआ। गोंडा लीजेंड की टीम ने सात विकेट से उद्घाटन मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बलरामपुर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह व बसपा नेता शाबान अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच शुरू कराया। क्रिकेट सीरीज का उद्घाटन मैच गोंडा लीजेंड व तिरंगा लीजेंड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोंडा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। तिरंगा लीजेंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा लीजेंड की टीम ने 8.3 ओवर में 125 रन बनाकर उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दो विकेट लेने व 49 रन बनाने वाले गोंडा टीम के खिलाड़ी शहनवाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक अतीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू ने बताया कि इस सीरीज में ऐसे खिलाड़ी भाग लेंगे, जो पूर्व में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन उम्र बढ़ने के कारण क्रिकेट से दूर हो गए थे। ऐसे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सलाहुद्दीन चौधरी, पंडित अटल शर्मा, मेराज अहमद, शहनिसार खान व सचिन मदान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed