फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Get crop insurance for all farmers in Kharif season

Balrampur News: खरीफ सत्र में सभी किसानों का कराएं फसल बीमा

Fri, 06 Jan 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Get crop insurance for all farmers in Kharif season
बलरामपुर। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने शुक्रवार को विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने खरीफ सत्र में सभी किसानों का फसल बीमा कराने के लिए अधिकारियों को विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। साथ ही गोशालाओं में पांच तारीख तक पोषण के पैसे का भुगतान हर हाल में करने को कहा।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए बचाव के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के संचालन की जिला स्तरीय अधिकारी खुद समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नहरों की सिल्ट सफाई, विद्युत बिल वसूली, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, योजना फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश के संरक्षण सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डीडीओ गिरीश चंद पाठक, उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय, बीएसए कल्पना देवी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि 31 किलोमीटर लंबे हरिहरगंज ललिया बनकटवा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए एक अरब पांच करोड़ के बजट की शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसी क्रम में दस करोड़ 56 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस सड़क के निर्माण से 80 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed