फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   General rail tickets will be available cheaper than the counter on the app

ऐप पर काउंटर से सस्ता मिलेगा जनरल रेल टिकट

Wed, 14 Sep 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
General rail tickets will be available cheaper than the counter on the app
बलरामपुर। रेलवे ने अब जनरल टिकट भी ऐप पर उपलब्ध करा दिया है। यूटीएस नामक इस ऐप से लोगों को रेलवे काउंटर से सस्ता जनरल टिकट मिलेगा। अब लोगों को जनरल टिकट के लिए लंबी लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। ये टिकट काउंटर के टिकट से करीब तीन प्रतिशत सस्ता होगा।
विज्ञापन

बलरामपुर रेलवे स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक शिवशंकर यादव ने बताया कि स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए जुटने वाली भीड़ कम करने के लिए यूटीएस ऐप जारी किया गया है। स्मार्ट फोन पर आम आदमी ये ऐप डाउनलोड कर सकता है। इसके जरिए घर बैठे जनरल टिकट आसानी से लिया जा सकता है।
विज्ञापन

अब टिकट के लिए ट्रेन आने से पहले ही स्टेशन पर पहुंचकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ये टिकट बुक करने के लिए नेट बैंकिंग, गूगल-पे, यूपीआई, पेटीएम व भीम ऐप आदि का सहारा लेना होगा। एक बात की सावधानी जरूर बरतनी होगी कि ये टिकट रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर की 20 मीटर की परिधि में बुक नहीं हो पाएगा। इसके लिए यात्री को टिकट काउंटर से 20 मीटर दूर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आरक्षण पर्यवेक्षक राजीव कुमार पांडेय तथा वाणिज्य लिपिक अकील अतहर ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले लोगों को इस ऐप की जानकारी के लिए पंपलेट वितरित किया जा रहा है। यूटीएस ऐप मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में टिकट बुक करने के सारे स्टेप फॉलो करने होंगे। ऐप का संचालन काफी सरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed