फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gazetteer of Balrampur district will be made after 23 years

Balrampur News: 23 साल बाद बनेगा बलरामपुर जिले का गजेटियर

Fri, 06 Oct 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gazetteer of Balrampur district will be made after 23 years
बलरामपुर। जिला गठित होने के 23 साल बाद अब बलरामपुर जिले का भी अपना गजेटियर तैयार हो रहा है। अभी तक जिले के अधिकारियों को गोंडा के गजेटियर से काम चलाना पड़ रहा था। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अध्यक्षता में गठित समिति गजेटियर को तैयार कर रही है। इसमें जिले के गठन से लेकर अब तक के इतिहास की पूरी झलक मिलेगी।
विज्ञापन

गठित टीम पूर्व में बने गजेटियर से बलरामपुर के इतिहास की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही वर्तमान की स्थितियों की समीक्षा कर इसे तैयार करने में जुटी है। गोंडा जिला से साल 1997 में अलग होकर बलरामपुर जिला अस्तित्व में आया था। गोंडा के गेजेटियर में ही बलरामपुर के बारे में पूरी जानकारी दर्ज है। जिला गजेटियर डिजिटल फार्म में तैयार करके प्रकाशन के लिए जिला गजेटियर विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सामान्य परिचय, इतिहास, कला एवं संस्कृति, लोक एवं समाज, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्याय व्यवस्था एवं अन्य विभाग, कृषि, बागवानी, सिंचाई एवं संलग्न गतिविधियां, आर्थिक परिदृश्य (उद्योग, बैंकिंग, व्यापार एवं वाणिज्य तथा विविध व्यवसाय), राजनीतिक परिदृश्य एवं स्थानीय स्वशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन एवं संचार से जुड़े सुविधाओं की प्रश्नावली तैयार कर सर्वे कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed