फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   gas cylinder exploded and house was completely destroyed In Balrampur Nine members injured in accident

यूपी में भीषण विस्फोट: फिल्मी स्टाइल में उड़ी मकान की दीवारें और खिड़कियां, नौ लोग घायल; गांव में फैली दहशत

Sat, 08 Feb 2025 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। पलभर में घर के परखच्चे उड़ गए। परिवार के नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
gas cylinder exploded and house was completely destroyed In Balrampur Nine members injured in accident
यूपी में भीषण विस्फोट: फिल्मी स्टाइल में उड़ गए मकान के परखच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में शनिवार को गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था, कि मकान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में परिवार के नौ लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे खाना बनाते समय हुआ। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के खगईजोत के भरिया गांव की है।

विज्ञापन


विस्फोट के बाद गांव में आसपास के मकान हिल गए। इससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसा गांव निवासी नरेंद्र के घर पर हुआ। हादसे में कमलेश, नरेंद्र की पत्नी तारा देवी, रुचि पुत्री नरेंद्र कुमार, शशि पुत्र नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार, कमलेश की तीन बेटियां पिंकी, मानसी, संध्या घायल हैं। वहीं पड़ोस के अरुण की पत्नी नीना भी तारा देवी से मिलने आईं थीं, वह भी घायल हैं। 

विज्ञापन

डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर ली जानकारी

प्रधान आशीष सिंह ने बताया कि घायलों में तारा देवी व पिंकी की हालत गंभीर हैं। सभी घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed