फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gangster on six people including former MP

पूर्व सांसद सहित छह लोगों पर लगा गैंगस्टर

Mon, 04 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gangster on six people including former MP
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज सहित पुलिस ने छह लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। गैंगेस्टर लगने से पूर्व सांसद समेत अन्य सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चार जनवरी को तुलसीपुर नगर के जरवा रोड निवासी पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों के साथ-साथ पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज को हत्या की साजिश में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जेल में बंद जेबा रिजवान ने विधानसभा चुनाव में तुलसीपुर विस क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और रनर रही थीं। शनिवार को हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ तुलसीपुर थाने में गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अवधेश राज ने दर्ज कराया है। गैंगेस्टर की कार्रवाई होने से पूर्व सांसद समेत सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed