{"_id":"6467baaee927e382cb0dae67","slug":"gangster-act-action-against-29-in-10-hours-balrampur-news-c-13-1-244967-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 10 घंटे में 29 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 10 घंटे में 29 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
Fri, 19 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 19 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वन अपराध सहित अन्य गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 घंटे के भीतर 29 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करक गैंग चार्ट बनाया गया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि वन अपराध में शामिल पचपेड़वा के गैंगलीडर हरिराम उर्फ चरन यादव व गिरोह के अन्य सदस्य राज कुमार उर्फ अन्नू, शिवपूजन, ओम पाल, बालाजी व जगराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन चोरी में शामिल महराजगंज तराई के गैंगलीडर अबू मुबारक सहित गैंग के दिलशाद अहमद, इरसादुल हक, मजहर व अन्नू, तुलसीपुर के गैंगलीडर जगदीश प्रसाद जायसवाल के गैंग में शामिल संतोष कुमार व वाहिद खान, धोखाधड़ी के मामले में सतपथी तथा उसके गैंग के गिरीश गांधी, नेहा चौहान, संदीप शर्मा व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी व नकबजनी जैसे अपराध में शामिल हरैया के गैंगलीडर मुन्नन व उसके गैंग के विजय पासवान, गैंगलीडर महेश मिश्रा व उसके गैंग के अमरेश, सोनू वर्मा तथा लूट के मामले में गौरा चौराहे के गैंगलीडर डब्लू और उसके गिरोह के अन्य सदस्य अवधेश कुमार यादव, सफीउल्लाह, रबीस कुमार व संजय निषाद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि इन सभी का गैंगचार्ट तैयार किया गया गया है। स्थानीय थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है।