फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

Wed, 02 Oct 2019 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with great pomp
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शा? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बुधवार धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में शान से तिरंगा फहराकर बापू व शास्त्री जी को नमन करके याद किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

सभी लोगों ने बापू व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सिद्घांतों पर चलने का संकल्प लिया। कहीं केक काटकर तो कहीं फल वितरित करके बापू एवं शास्त्री को याद किया गया। स्वच्छता की अलख जगाकर बापू व पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को अपनाने की सभी अपील की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर डीएम कृष्णा करुणेश ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। डीएम, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव व कपिल मदान आदि ने बापू व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सभागार में गोष्ठी के माध्यम से बापू व शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए सभी ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गांधी एक विचार है जिसे हम सभी को अपनाना होगा। गांधी जी के पग जिधर चलते थे उसी का अनुसरण लोगों करते थे। चल पड़े जिधर दो डग-मग में, बढ़ गए कोटि पग उसी ओर...। यह कविता गांधी जी के विचारों झलक दिखाती है। शास्त्री जी ने भी किसानों को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। सीएमएस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत दी।
एडीएम ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एडीएम ने समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह की मौजूदगी में इंटरमीडिएट के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र एवं किताबें वितरित की। एसपी देव रंजन वर्मा ने शिविर/गोपनीय कार्यालय में तिरंगा फहराया।
एएसपी अरविन्द मिश्र ने तिरंगा फहराया और जवानों को शपथ दिलाई। एसपी व एएसपी ने बापू एवं शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में भी तिरंगा फहराया और सभी को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।

पुलिस लाइंस एसपी कार्यालय, गोपनीय कार्यालयों में बिगुल बजाने की प्रक्रिया शुरु की गई। अब पुलिस अफसरों के दफ्तरों व थानों में नई परंपरा के साथ प्रात: 6.30 बजे बिगुल बजेगा और ध्वज फहराया जाएगा। शाम 6.30 बजे बिगुल बजने के साथ ही ध्वज उतारा जाएगा।

बलरामपुर में बुधवार को गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर शपथ लेते पुलिसकर्मी।

बलरामपुर में बुधवार को गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर शपथ लेते पुलिसकर्मी।- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed