{"_id":"6921ef0da35031d3b80dcfb3","slug":"gagan-will-showcase-his-talent-in-the-national-chess-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-137505-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे गगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे गगन
विज्ञापन
गगन मिश्रा
बलरामपुर। राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के खिलाड़ी गगन मिश्र का चयन हुआ है। 27 से 30 नवंबर तक त्रिपुरा के अगरतला में होने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में गगन अपने का प्रदर्शन करेंगे। जिले में पहली बार किसी खिलाड़ी का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन होने पर माध्यमिक खेल समिति के पदाधिकारी गदगद हैं।
जिला खेल समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि गगन मिश्र बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का विद्यार्थी है। गगन ने जिला व मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी तरह अक्तूबर में अलीगढ़ में हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी गगन ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर बेहतरीन रैंकिंग हासिल की थी।
अच्छे खेल का प्रदर्शन करने पर गगन को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। त्रिपुरा के अगरतला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होनी है। गगन की इस उपलब्धि में खेल शिक्षक अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय व उमेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा है। गगन के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, जिला क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज, प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, साधना पांडेय, सईद अहमद व मदन लाल आदि ने हर्ष जताया है।