{"_id":"63af1e25d38c41109a0458e9","slug":"funeral-of-mother-and-both-children-in-bhind-balrampur-news-lko664290852","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भिंड में मां व दोनों बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भिंड में मां व दोनों बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले मंटोले की हालत में सुधार के बाद शुक्रवार को वह प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से पत्नी व दोनों बच्चों के शव लेकर अपने घर भिंड (मध्य प्रदेश) रवाना हो गया। जहां तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी ओर तीनों की मौत के रहस्य से परदा नहीं उठ सका है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना लहर के बड़ोखरी गांव निवासी मंटोले पत्नी रेखा, बेटी लक्ष्मी व बेटे कान्हा के साथ उतरौला के लालगंज में किराए के मकान में रहता था। वह उतरौला कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करता था। मंगलवार रात मंटोले का परिवार अंगीठी जलाकर सो गया था।
बुधवार सुबह दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने किसी तरह कटवाकर खोला तो कमरे में रेखा, लक्ष्मी व कान्हा का शव मिला था। जबकि मंटोले अचेत पड़ा मिला था। तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर जांच की दिशा आगे तय की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासन ने तीनों शव भिंड भेजवाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया। जिसके बाद मंटोले व उसके परिजन तीनों शव लेकर भिंड चले गए। शाम को वहां तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।